भिलाई

जन्मदिन पर इंद्रजीत सिंह छोटू का भव्य सम्मान, विभिन्न समाजों के प्रमुख, राजनेता और हजारों समर्थक पहुंचे

भिलाई नगर :- सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिन आज आर्य नगर, कोहका स्थित बीरा जी के अंगना परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

अपने इस विशेष दिन की शुरुआत इंद्रजीत सिंह छोटू ने भारतीय परंपरा और संस्कारों के साथ की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी पूजनीय माता जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, उन्होंने गुरुद्वारा साहिब जाकर माथा टेका और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर समाज की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

बीरा जी के अंगना परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में सामाजिक समरसता का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देने के लिए विभिन्न समाजों के प्रमुख पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां, अलग-अलग राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित हुईं। सभी ने फूलों के गुलदस्ते और माला पहनाकर उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।सुबह से शुरू हुआ केक कटिंग और बधाई देने का यह सिलसिला देर शाम तक अनवरत चलता रहा।

जन्मदिन पर इंद्रजीत सिंह छोटू का भव्य सम्मान, विभिन्न समाजों के प्रमुख, राजनेता और हजारों समर्थक पहुंचे
जन्मदिन पर इंद्रजीत सिंह छोटू का भव्य सम्मान, विभिन्न समाजों के प्रमुख, राजनेता और हजारों समर्थक पहुंचे
जन्मदिन पर इंद्रजीत सिंह छोटू का भव्य सम्मान, विभिन्न समाजों के प्रमुख, राजनेता और हजारों समर्थक पहुंचे

आयोजन स्थल पर आगंतुकों के लिए भोजन के साथ चाय नाश्ता की व्यवस्था रखी गई। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि आप सभी का यही अपार स्नेह और विश्वास मुझे हमेशा जनसेवा और समाज कल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button