
SAIL Recruitment 2026: देश की प्रमुख महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. कंपनी ने यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन मांगे हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.40 लाख रुपये तक सैलरी दी जाएगी.
यह भर्ती पश्चिम बंगाल स्थित दुर्गापुर स्टील प्लांट, आईआईएससीओ स्टील प्लांट और अलॉय स्टील प्लांट के लिए निकाली गई है. कुल 48 पदों पर भर्ती होगी. ऐसे उम्मीदवार जो बीई या बीटेक कर चुके हैं और सरकारी क्षेत्र में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है. अप्लाई प्रोसेस ऑनलाइन शुरू हो चुका है.
कौन कर सकता है आवेदन?
कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल-टाइम बीई या बीटेक की डिग्री होनी जरूरी है. ग्रेजुएशन में कम से कम 65 प्रतिशत नंबर अनिवार्य रखे गए हैं. मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों के पास एमटेक या एमबीए जैसी अतिरिक्त डिग्री होगी, उन्हें चयन में प्राथमिकता मिल सकती है.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
सबसे पहले आवेदन फॉर्म्स की जांच होगी. जरूरत पड़ने पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा या एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जा सकता है. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू होगा, जिसमें तकनीकी जानकारी और निर्णय क्षमता का आकलन किया जाएगा. अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा.
आवेदन की फीस और अंतिम तारीख
इच्छुक उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन फीस तय की गई है. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 6 जून 2026 है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें. अप्लाई करने का प्रोसेस ऑनलाइन शुरू हो चुका है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




