chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

रास्ता रोककर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी उमेश सिंह परमार, उम्र 45 वर्ष, निवासी अटल आवास जवाहर नगर द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22.05.2026 से 23.05.2026 के मध्य रात्रि लगभग 01.00 बजे वह सिविक सेंटर से कार्य समाप्त कर स्कूटी से अपने घर जा रहा था। सुंदर नगर के पास पहुंचने पर लाल रंग की मोटर सायकल में सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी के सामने वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया तथा जान से मारने की धमकी देकर नीचे उतार दिया।

इसके पश्चात आरोपियों द्वारा प्रार्थी की तलाशी लेकर उसके पास रखे 4000 रुपये नगदी एवं आधार कार्ड लूटकर मौके से फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 191/2026 धारा 126(2), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी की गई।

मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सूरज कुमार राजभर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

▪️ घटना का कारण : रात्रि के समय राहगीर को रोककर अवैध रूप से नगदी लूट करने की नियत से घटना कारित करना।

▪️ घटनास्थल : सुंदर नगर के पास, थाना वैशाली नगर क्षेत्र, दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. सूरज कुमार राजभर, उम्र 18 वर्ष, निवासी घासीदास नगर अटल आवास के पीछे, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. 01 विधि से संघर्षरत बालक।

▪️ जप्त सामग्री : 1. घटना में प्रयुक्त लाल रंग की मोटर सायकल।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रात्रि के समय सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button