देश-दुनिया

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 घायल—500 बचावकर्मी तैनात…

बीजिंग: इस वक्त की बड़ी खबर चीन से सामने आ रही है। यहां चीनी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में एक आतिशबाजी निर्माण कारखाने में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 61 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। मौके पर 500 बचावकर्मी मौजूद हैं। वहीं विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह विस्फोट सोमवार शाम लगभग 5 बजे गुआंडू टाउनशिप में स्थित लियुयांग हुआशेंग आतिशबाजी निर्माण और प्रदर्शन कंपनी नामक आतिशबाजी कारखाने में हुआ। वहीं विस्फोट के तुरंत बाद आपातकालीन और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है।

राहत और बचाव कार्य जारी

रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर लगभग 500 बचावकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने दो बारूद के गोदामों से उच्च जोखिम का हवाला देते हुए खतरनाक क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कंपनी के प्रभारी लोगों के खिलाफ “नियंत्रण उपाय” किए हैं, हालांकि उपायों का विवरण नहीं दिया गया है।

अभियान में तैनात किए गए रोबोट

वहीं बचाव अभियान के दौरान अन्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, बचावकर्ताओं ने संभावित खतरों को दूर करने के लिए छिड़काव और नमीकरण जैसे उपाय अपनाए। उन्होंने खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए तीन रोबोट भी तैनात किए। बता दें कि इससे पहले फरवरी में, चीन ने चंद्र नव वर्ष के आसपास आतिशबाजी की दुकानों में हुए दो घातक विस्फोटों की सूचना दी थी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button