भिलाई में श्रमिकों का महाकुंभ: बीरा जी के अंगना में जुटी भीड़, सांसद बघेल और इंद्रजीत सिंह ने बढ़ाया मान…

भिलाई नगर/ बीरा जी के अंगना, कोहका, भिलाई में भिलाई सिविल कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी भिलाई के तत्वाधान में 1 मई को मजदूर दिवस महासभा एवं श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में सांसद विजय बघेल एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपनी विशेष सहभागिता देकर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मेहनतकश श्रमिकों का हृदय से अभिवादन किया।
इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि श्रमिकों का परिश्रम ही हमारे समाज और विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी श्रमिकों को उनके समर्पण, मेहनत और योगदान के लिए साधुवाद दिया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग, इंद्रजीत सिंह छोटू संरक्षक, भिलाई सिविल कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर सोसायटी, गिरवर बंटी साहू सभापति भिलाई निगम, महेश वर्मा पार्षद, तरुण जुल्का अध्यक्ष, भिलाई सिविल कान्ट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी, व्ही दिनेश कुमार, भगवा मित्र मंडल एवं सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




