chhattisgarhअन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल, मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक, 200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता…

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष र्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलों से हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक चाक और अनुदान राशि का चेक वितरित किये। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड (ग्रामोद्योग विभाग) के माध्यम से दुर्ग जिले के 21 पंजीकृत कुम्हारों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए गए।

इस योजना से प्रत्येक परिवार के तीन सदस्य लाभान्वित होंगे, जिससे कुल 63 लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। श्रमिकों के हित में यह पहल उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा देने में संबल मिलेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में 200 ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि भी प्रदान की गई। इस सहायता से चालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि हर हाथ को रोजगार मिल सके। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक साथियों के बीच पहुँचकर उनका सम्मान करने का अवसर मिला।

इस दौरान 20 हितग्राहियों को माटीकला बोर्ड के माध्यम से चाक वितरण किया और दुर्ग के 200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की। हमारी सरकार श्रमिकों को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास यात्रा के सहभागी के रूप में देखती है। उनके अधिकारों की रक्षा, सम्मान और जीवन स्तर में सुधार हमारी प्राथमिकता है। श्रमिकों को सशक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिकों, कारीगरों एवं छोटे व्यवसायियों के उत्थान के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर वर्ग को सम्मानजनक जीवन, स्थायी रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध हो। मंत्री श्री यादव ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन व्यवसायों को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी, जिला मंत्री गिरेश साहू, मंडल अध्यक्षगण, दुर्ग निगम के पार्षदगण छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के प्रबंधक साकेत, कुंभकार समाज के अध्यक्ष इंद्र कुम्भकार उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button