chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

विश्व टीकाकरण सप्ताह 2026: जुनवानी के शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश…

दुर्ग/ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग जुनवानी में विश्व टीकाकरण सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बी. एस. सी. नर्सिंग के 5वें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानो पर जागरूकता गतिविधियों आयोजित की गई छात्र-छात्राओ ने नारे लगाकर नुक्कड़ नाटक एवं स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से लोगो को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया तथा उन्हे टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

छात्र-छात्राओ ने थीम के आधार पर जागरूकता संदेश दिया कि हर पीढ़ी के लिए टीके कारगर होते है। कार्यक्रम का सर्वप्रथम आयोजन श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी में किया गया जहाँ पिडियाट्रिक डिपार्टमेन्ट के डॉ. ज्ञानेश मिश्रा नर्सिंग सुपरिटेंड श्रीमती विजय लक्ष्मी पिल्लई एवं ठी. एन. एस. श्रीमती आयमा नायडू भी उपस्थित रही।

द्वितीय क्रार्यक्रम अभिषेक मिश्रा मेमोरियल हॉस्पिटल में आयोजित किया गया जहाँ छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर नर्सिंग सुपरिटेंडेट श्रीमती निर्मला गजभिये, श्रीमती इन्दुमती राम एवं श्रीमती सरोजनी गोगडे उपस्थित रही।

तृतीय कार्यक्रम ग्राम बेलौदी में आयोजित किया गया, जहाँ ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य शिक्षा एवं टीकाकरण के महत्व को समझाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव राजेन्द्र वर्मा, सरपंच श्रीमती जावंतिन एवं रोजगार सहायक श्रीमती सुनीता देशमुख उपस्थित रही।

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन पिडियाट्रिक हेल्थ डिपार्टमेन्ट द्वारा किया गया जो विभागाध्यक्ष श्रीमती सूजा अनिल, मिस आरती वर्मा मिस इन्दू पटेल, मिस डाली देवांगन के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मार्गदर्शन कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती सिन्धु अनिल मेनन प्राचार्या श्रीमति शैलजा अनिक एवं उप प्राचार्या श्रीमती विनीता सत्यकुमार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई. पी. मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती जया अभिषेक ने सभी छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button