chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन केंद्र में वीआईपी लाउंज का उद्घाटन…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर–एल एंड डी) केंद्र में 22 अप्रैल 2026 को संस्थागत अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा पेशेवर सहभागिता के वातावरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नव विकसित वीआईपी लाउंज का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर–एल एंड डी) संजीव कुमार श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (एचआर–एल एंड डी) यशवंत सिंह जोहरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। नव स्थापित वीआईपी लाउंज को वरिष्ठ प्रबंधन के साथ संवाद, उच्च स्तरीय बैठकों एवं आगंतुक विशिष्ट अतिथियों के स्वागत हेतु एक सुसज्जित एवं आरामदायक तौर पर विकसित किया गया है।

यह सुविधा संगठन में पेशेवर संवाद एवं सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने प्रभावी संवाद एवं हितधारकों के साथ सार्थक सहभागिता के लिए समर्पित स्थानों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवसंरचना संगठन के ज्ञानार्जन एवं विकास तंत्र को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, उन्होंने इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास टीम के प्रयासों की सराहना की।

यह वीआईपी लाउंज मानव संसाधन एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ रणनीतिक विचार-विमर्श, विशेषज्ञ संवाद तथा आगंतुक प्रतिनिधियों के साथ प्रभावी सहभागिता के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा नव विकसित लाउंज का अवलोकन किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद भी किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button