chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

जुआ-सट्टा के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी 4,300 रुपये एवं मोबाइल जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके पर दो व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मामले में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेलना

▪️ घटनास्थल : ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार, थाना धमधा, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. अब्दुल जब्बार, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम तुमाकला थाना धमधा जिला दुर्ग
2. त्रिलोक जैन, निवासी जालबांधा

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम 4,300 रुपये

2. एक ओप्पो A1K टच स्क्रीन मोबाइल फोन, कीमती लगभग 8,000 रुपये (कुल जुमला कीमत 12,300 रुपये)

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना धमधा के प्रभारी रामनारायण ध्रुव सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत एवं पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं अन्य अवैध कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button