दुर्ग पुलिस की सतत कार्यवाही– सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी करने वालों पर 46 प्रकरणों में कार्रवाई…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 11.04.2026 से 13.04.2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कुल 46 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई, जिसमें थाना छावनी से 08, थाना पुलगांव से 07, थाना नेवई से 06, थाना नंदिनी नगर से 04, थाना जामुल से 04, थाना मोहन नगर से 03, थाना उतई से 03, थाना पाटन से 02, थाना वैशाली नगर से 02, थाना भिलाई नगर से 02, थाना पद्मनाभपुर से 02, थाना सुपेला से 01, थाना खुर्सीपार से 01 एवं चौकी नगपुरा से 01 प्रकरण दर्ज किए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना है।
▪️ सराहनीय कार्य : उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही, जिनके द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग एवं निगरानी करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




