entertainmentमनोरंजन

साउथ एक्ट्रेस Trisha Krishnan के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, तुरंत एक्शन में पुलिस…

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन सुपरस्टार थलपति विजय के साथ रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा में चल रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बता दें कि यह धमकी सोमवार सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट में तमिलनाडु पुलिस के डीजीपी कंट्रोल रूम को एक मेल के जरिए मिली है.

आपको बता दें कि मेल में यह दावा किया गया है कि एक्ट्रेस के घर में विस्फोटक रखा हुआ है. यह खबर मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीम तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर पहुंची है. इतना ही नहीं पुलिस ने स्निफर डॉग्स की सहायता से पूरे घर की अच्छे से तलाशी ली और बाद में पुलिस ने साफ किया की घर में कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक सामान नहीं मिला है, जिसके बाद पुलिस ने बताया कि यह धमकी पूरी तरह से गलत थी.

आपको बता दें कि अभिनेत्री त्रिशा को 2 अक्टूबर 2025 की रात भी एक ऐसी ही धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स के साथ पूरे घर की तलाशी ली थी. लेकिन उस वक्त भी कुछ भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी.

त्रिशा कृष्णन की आने वाली फिल्म

दरअसल फर्जी कॉल के कारण पुलिस प्रशासन की चिंता का भी बढ़ गई है. लेकिन अभी तक सभी धमकियां फर्जी और झूठी निकली है. हालांकि पुलिस सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पूरी सतर्कता बरत रही है. वहीं तृषा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें, तो वह बहुत जल्द मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म ‘विश्वंभरा’ में नजर आने वाली है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चिरंजीवी स्टारर यह फिल्म यूवी क्रिएशन बैनर तले तैयार की जा रही है. इस फिल्म को बड़े बजट के साथ तैयार किया जा रहा है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button