थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के तहत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा थाना उतई परिसर में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था। मामले की जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो थाना परिसर के अंदर बनाया गया था, जिससे प्रशासनिक परिसर की गरिमा प्रभावित हुई।
तत्पश्चात थाना उतई पुलिस द्वारा वीडियो में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपियों में से एक के विरुद्ध पूर्व में थाना नेवई में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
इसके आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 66-141/2026 धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि प्राप्त करने हेतु प्रशासनिक परिसर में वीडियो रील बनाना
▪️ घटनास्थल : थाना परिसर, उतई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. हुकेश उर्फ हुक्का साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा मरौदा, थाना नेवई जिला दुर्ग
2. कनक चतुर्वेदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा मरौदा, थाना नेवई जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री : मोबाइल फोन (वीडियो रील बनाने में प्रयुक्त)
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना उतई पुलिस टीम की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई सराहनीय रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रशासनिक/शासकीय भवन या थाना परिसर में वीडियो/रील्स बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित न करें। ऐसे कृत्य विधि विरुद्ध हैं एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




