अवैध शराब विक्रेताओं पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, 28 नग अवैध देसी शराब जप्त…

संक्षिप्त विवरण : दिनांक 11.04.2026 को थाना धमधा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रहतादाह रोड स्थित बांधापार के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जप्त कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु अवैध शराब विक्रय
▪️ घटनास्थल : ग्राम रहतादाह रोड स्थित बांधापार के पास, थाना धमधा, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम : रामचंद यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम दारगाव, थाना धमधा, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री : 1. 28 नग देसी शोले प्लेन पौवा (कीमत लगभग 2240 रुपये)
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक विजेंद्र सिंह एवं थाना धमधा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




