bhilai-steel-plantchhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक आई.ए. एस. ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण…

भिलाई/ 11 अप्रैल 2026 को अपने एक दिवसीय प्रवास पर भिलाई आए इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक आई.ए.एस. ने सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया। उनके साथ सेल के निदेशक (कार्मिक) व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सेल) (अतिरिक्त प्रभार) कृष्ण कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव (इस्पात मंत्रालय), भारत सरकार, अभिजीत नरेंद्र भी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम इस्पात सचिव को भिलाई निवास में सीआईएसएफ जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, उसके बाद निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार तथा संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अतिथियों का भिलाई निवास में स्वागत किया गया। इसके पश्चात संदीप पौंड्रिक , कृष्ण कुमार सिंह एवं अभिजीत नरेंद्र सहित गणमान्य अतिथि इस्पात भवन में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सम्मिलित हुए।

बैठक के दौरान इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक आई.ए.एस., कृष्ण कुमार सिंह एवं अभिजीत नरेंद्र ने निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्त रंजन महापात्र तथा बीएसपी के कार्यपालक निदेशकों सहित बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया। बैठक में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) एवं सीएमएलओ कमल भास्कर, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ विनीता द्विवेदी तथा संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस बैठक में कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार ने रावघाट में चल रही विभिन्न गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं पर एक सारगर्भित प्रस्तुति दी, वहीँ संयंत्र के प्रमुख बिंदुओं, उत्पादन प्रदर्शन, तकनीकी-आर्थिक मानकों, उत्पाद मिश्रण, वित्तीय प्रदर्शन तथा उत्पादन लागत पर उप प्रबंधक (जनसंपर्क) सुश्री शालिनी चौरसिया द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सचिव (इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार), संदीप पौंड्रिक आईएएस, ने संयंत्र प्रबंधन को भविष्य में महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने तथा स्थायी लागत में कमी लाने का आह्वान किया।

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक आई.ए. एस. ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण...

संयंत्र भ्रमण के प्रारंभ में वे सर्वप्रथम मेन गेट स्थित सुरक्षा उत्कृष्टता केन्द्र पहुंचे, जहां उन्हें संयंत्र भ्रमण के दौरान आवश्यक सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया गया। सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर से वे भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी न. 8 गए, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट साइट का अवलोकन किया एवं कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, एवं कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार की उपस्थिती में महत्वपूर्ण सुझाव व दिशा-निर्देश साझा किए। संयंत्र भ्रमण के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों ने इस्पात भवन में गार्ड ऑफ ऑनर समारोह के पश्चात रायपुर के लिए प्रस्थान किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button