
दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी मोह. वसी, निवासी क्षेत्र थाना छावनी, द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास अहमद नगर कैम्प-02 भिलाई में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिगरेट मांगने पर मना करने से विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके पश्चात आरोपीगण अपने अन्य साथियों को बुलाकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए तथा गला दबाकर एवं धारदार वस्तु से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया गया।
मामले में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना का कारण :
सिगरेट मांगने को लेकर उत्पन्न विवाद
▪️ घटनास्थल :
अयाज अहमद सिद्दीकी का कैरम सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास, अहमद नगर कैम्प-02 भिलाई
▪️ आरोपी का नाम :
1. मोह. रफिक
2. वसीम कुरैशी उर्फ कालू
3. रज्जा अहमद उर्फ पप्पू
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक धारदार नुकीली वस्तु
2. एक पानी की बोतल
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के सउनि दिनेश कुमार सिंह, आरक्षक विकास सिंह एवं संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि छोटे-छोटे विवादों को बढ़ावा न दें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




