छत्तीसगढ़दुर्ग

नशा के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही,वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्रांतर्गत नयापारा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग (छ.ग.) बताया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री करने हेतु रखा जाना स्वीकार किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री

▪️ घटनास्थल :

नयापारा चौक, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. विशाल साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 2 किलो 880 ग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹1,44,000/-)
2. इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमती लगभग ₹1,000/-)
3. स्कूटी होण्डा एक्टिवा 5G क्रमांक CG 07 BU 2400 (कीमती लगभग ₹80,000/-)

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के पुलिस स्टाफ एवं वाहन चेकिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button