छत्तीसगढ़भिलाई

संयंत्र के सिंटर प्लांट में नई डस्ट डिस्पोज़ल कन्वेयर बेल्ट का सफल कमीशनिंग…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट–3 की मशीन–2 में नए डस्ट डिस्पोज़ल कन्वेयर बेल्ट का 28 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक कमीशनिंग एवं उद्घाटन किया गया। यह उपलब्धि संयंत्र के संचालन प्रणाली की विश्वसनीयता में सुधार तथा अनुरक्षण दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ महाप्रबंधक (एसपी–3) आई. वी. रमण द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं एसपी–3) सजीव वर्गीस, महाप्रबंधक प्रभारी (एसपी–3) राहुल बिजुरकर तथा महाप्रबंधक (ऑपरेशन, एसपी–3) ए. के. बेडेकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन संभव हो सका।

यह एक पूर्णतः इन-हाउस परियोजना थी, जिसे एरिया रिपेयर शॉप एवं प्लानिंग टीम के सहयोग तथा जेईए लालदीप एवं बी. एल. वर्मा के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। सिंटर प्लांट के मेन ईएसपी क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना सदैव एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। नई कन्वेयर बेल्ट प्रणाली के लागू होने से कार्यस्थल पर स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा।

उल्लेखनीय है इस आधुनिक प्रणाली के माध्यम से पारंपरिक चेन कन्वेयर की तुलना में कम लागत एवं न्यून अनुरक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, अब अनुरक्षण कार्य संयंत्र के संचालन के दौरान ही किया जा सकेगा, जबकि पूर्व में यह केवल शटडाउन के समय संभव था।

इसके अतिरिक्त, यह प्रणाली स्वचालित डस्ट डिस्पोज़ल सुनिश्चित करती है, जिससे जेसीबी एवं डंपर जैसे बाहरी संसाधनों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। इस पहल से सिंटर मशीन–2 की विश्वसनीयता में वृद्धि होने के साथ-साथ डस्ट डिस्पोज़ल प्रणाली में सुधार होगा तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

परियोजना को सफल बनाने में महाप्रबंधक आर. डी. शर्मा, उप महाप्रबंधक एम. यू. राव, सहायक महाप्रबंधक डी. के. गुप्ता एवं एस. सी. साहू, वरिष्ठ प्रबंधकगण ओम नमः शर्मा, जितेश एच. सहनी, विपिन मौर्य, अरुणेश शर्मा, राहुल सिंह तथा सहायक प्रबंधक अजीत कुमार साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button