अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

ठेला लगाने के विवाद में युवक पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 11.03.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत देशी शराब दुकान जुनवानी के पास मेन रोड किनारे ठेला लगाकर चना-मुर्रा एवं पानी डिस्पोजल बेचने के दौरान दो ठेला संचालकों के बीच विवाद की सूचना प्राप्त हुई। प्रार्थी श्याम बिहारी यादव, निवासी आंगनबाड़ी के पास राजीव नगर सुपेला द्वारा सूचना दी गई कि उसका पुत्र रोहित यादव उक्त स्थान पर ठेला लगाकर व्यापार करता है। उसी स्थान पर भोला साव भी ठेला लगाता था। दोनों के बीच पूर्व से ठेला लगाने को लेकर विवाद होता रहता था।

दिनांक 11.03.2026 को शाम लगभग 07:30 बजे ठेला लगाने एवं गंदगी फैलाने की बात को लेकर आरोपी भोला साव द्वारा रोहित यादव के साथ विवाद करते हुए हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से उसके सीने एवं पेट पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को तत्काल आसपास के लोगों की सहायता से शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती कराया गया।

प्रकरण में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 385/2026 धारा 109 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

ठेला लगाने को लेकर पूर्व से चल रहा विवाद।

▪️ घटनास्थल :

देशी शराब दुकान के पास मेन रोड, जुनवानी, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. भोला साव उर्फ तरुण, उम्र 29 वर्ष, निवासी मकान नं. 70 शास्त्री नगर कैम्प-01 छावनी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक धारदार हथियार

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर के निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार देवांगन, आरक्षक कमलनारायण, सविन्दर सिंह एवं हर्षित शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद को कानून हाथ में लेकर हल करने का प्रयास न करें। किसी भी आपराधिक घटना या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button