
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण, उद्यान, निर्माणाधीन नाली एवं सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया गया है। नागरिको के मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए कार्यो को जल्द प्रारंभ कर पूर्ण कराने निर्देशित किये है।
निगम आयुक्त ने जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत प्रियदर्शिनी परिसर में प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किये। प्रियदर्शिनी परिसर से सुपेला चौक तक सर्विस रोड पुराना होने के कारण जर्जर हो गया है, जिससे नागरिको के आवागमन में असुविधा हो रही है। उक्त सड़क का निर्माण कार्य हेतु जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देशित किया गया है।
वहीं सुपेला गदा चौक से इंदिरा चौक तक प्रस्तावित रोड का स्थल निरीक्षण किया गया है। नागरिको के सुगम आवागमन को देखते हुए सड़क निर्माण कराने कहा गया है। नेहरू नगर स्थित उद्यान के भीतर निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किये, कार्य पूर्ण कराने कहा गया है और आस-पास के चौक-चौराहो एवं सड़को का संधारण कराने कहा गया है।
नेहरू नगर सूर्या माल चौक के समीप निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण किये। निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाते हुए कार्य समयावधि में पूर्ण कराने कहा गया है। आयुक्त ने जोन-4 खुर्सीपार शिवालय चौक के पास जर्जर सड़क का अवलोकन कर संधारण कराने निर्देशित किये है।
साथ ही पूर्व में अवैध मकानों पर बेदखली कार्यवाही किया गया था, रिक्त स्थल पर नागरिको की सुविधा हेतु सड़क निर्माण कराने कहा गया है और अतिरिक्त ब्रेकर को हटाने कहा गया है, जिससे कोई दुर्घटना न हो। खुर्सीपार में स्थानीय नागरिक द्वारा नाली से जोड़कर मकान निर्माण किया जा रहा है, जिसे नोटिस देकर कार्यवाही करने कहा गया है।
खुर्सीपार में सार्वजनिक शौचालय जर्जर हो गया है, जिसे नया निर्माण कर व्यवस्थित कराने कहा गया है। आयुक्त का उददेश्य शहर में नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देना और निर्माण कार्यो की गुणवत्ता एवं समयबद्वता सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, संजय वर्मा, सहायक अभियंता अर्पित बंजारे, उप अभियंता रीमा जामुलकर, चंदन साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




