अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत अवैध अफीम की खेती के प्रकरण में मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार, निवासी तेमरापारा, जिला दुर्ग से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उसके कुछ रिश्तेदारों द्वारा राजस्व भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण किया गया है।

उक्त जानकारी प्राप्त होने पर राजस्व विभाग द्वारा भूमि अभिलेखों का परीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित स्थान पर अतिक्रमण पाया गया। इसके पश्चात राजस्व विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया गया।

कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा प्रशासन द्वारा बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। संबंधित प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है।

▪️घटनास्थल :

ग्राम समोदा क्षेत्र, जिला दुर्ग

▪️आरोपी का नाम :

1. विनायक ताम्रकार, निवासी तेमरापारा, जिला दुर्ग
(अन्य संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जांचाधीन)

▪️जप्त सामग्री :

ग्राम समोदा की अतिक्रमित भूमि से अवैध निर्माण/संरचना हटाई गई।

▪️सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में राजस्व विभाग, थाना पुलगांव पुलिस तथा संबंधित प्रशासनिक विभागों की संयुक्त टीम की भूमिका रही। पुलिस बल द्वारा मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय अथवा निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button