छत्तीसगढ़भिलाई

​निगम आयुक्त ने किया वार्ड 29 वृन्दा नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण…

​भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-2 वैशाली नगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 वृन्दा नगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण वार्ड पार्षद संजय सिंह के उपस्थिति में किया। इस दौरान उन्होंने वृन्दा नगर, शासकीय प्राथमिक शाला बैक लाइन, छपरा मुहल्ला, गंदा तालाब क्षेत्र, अर्जुन नगर और चैता मैदान क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

​निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जनहित को देखते हुए ​नालियों और सड़कों पर जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर नोटिस जारी करने और कब्जा हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सड़क पर निर्माण सामग्री या अन्य सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन पर सड़क बाधा शुल्क (जुर्माना) लगाने के निर्देश दिए।

क्षेत्र में कई स्थानों पर घरों के सामने गड्ढा खोदकर जल भराव की स्थिति और व्यर्थ बहते पानी को देखते हुए आयुक्त ने निर्देशित किया कि पाइप लाइन के नलों में अनिवार्य रूप से टोटी (टैब)लगवाई जाए ताकि जल की बर्बादी रोकी जा सके। निरीक्षण स्थलों पर कचरा संग्रहण के उपरांत सफाई सुनिश्चित कर चूना, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के आदेश दिए गए ताकि मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

​निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह एवं जोनल सुपरवाइजर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निगम ​आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नागरिकों की सुविधाओं के लिए निगम प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button