छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए “नशे पर जीरो टॉलरेंस” के तहत लगातार कार्यवाही – विशेष अभियान जारी…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा “नशे पर जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सतत अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना वैशाली नगर एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपीगणों के कब्जे से कुल 8.640 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), नगद राशि, 04 नग मोबाइल फोन एवं एक पल्सर मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया।

पूछताछ में मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा होने पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 21(B), 29 NDPS Act के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

▪️ घटना स्थल :

शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप, थाना वैशाली नगर क्षेत्र, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. शेखर राव, उम्र 18 वर्ष, निवासी सुभाष चौक कैंप-1 भिलाई

2. कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी सुभाष चौक कोऑपरेटिव के पास भिलाई

3. मोहम्मद सोहेल खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी संजय नगर आरडीए प्लॉट क्रमांक 242, थाना टिकरापारा रायपुर

4. हर्ष भट्टी, निवासी शांति नगर भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. 8.640 ग्राम हेरोईन (चिट्टा)

2. 04 नग मोबाइल फोन

3. एक पल्सर मोटर सायकल

4. नगद बिक्री रकम

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम एवं ACCU टीम की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। नशे से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button