
AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान AIIMS Delhi ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2551 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां: आवेदन और परीक्षा शेड्यूल
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
-
प्रीलिम्स परीक्षा: 11 अप्रैल 2026
-
मुख्य परीक्षा (Mains): 30 अप्रैल 2026
उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवश्यक योग्यता
आवेदन करने के लिए निम्न में से कोई एक योग्यता अनिवार्य है:
-
B.Sc नर्सिंग
-
पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग
-
GNM डिप्लोमा
डिग्री या डिप्लोमा इंडियन नर्सिंग काउंसिल या संबंधित राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
(आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी)
किन संस्थानों में मिलेगी नियुक्ति?
NORCET 10 के माध्यम से देशभर के प्रमुख संस्थानों में भर्ती की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
-
AIIMS Bhopal
-
AIIMS Patna
-
AIIMS Rishikesh
-
JIPMER
-
ESIC
-
Safdarjung Hospital
इसके अलावा अन्य नए एम्स संस्थानों में भी पद उपलब्ध हैं।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
1️⃣ प्रीलिम्स परीक्षा
-
कुल 100 अंक
-
100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
-
समय: 90 मिनट
-
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग
-
पेपर 5 सेक्शन में विभाजित
2️⃣ मेन्स परीक्षा
प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




