कैरियररोजगार

RRB ALP Vacancy 2026 : रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, देखें जोन वाइज वैकेंसी…

RRB ALP Vacancy 2026 : आपकी ड्रीम जॉब रेलवे लोको पायलट है, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. रेल मंत्रालय साल 2026 में 11127 सहायक लोको पायलट की भर्ती करेगा. मंत्रालय ने सहायक लोक पायलट की इस वैकेंसी को मंजूरी दे दी है. 21 फरवरी को मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड ने जोनवार रिक्तियों का ब्यौरा जारी कर दिया है.

सहायक लोको पायलट की इन रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. जानकारी के अनुसार, मध्य रेलवे में 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. जिससे प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अवसर मिलेगा. जबकि मुजफ्फरपुर, पटना और रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए 700 वैकेंसी है. वहीं पूर्वी तटीय में सबसे अधिक 1625 और सबसे कम पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे कम 105 वैकेंसी है.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2026 के लिए भर्ती कैलेंडर भी जारी किया है. भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए नौ रेलवे भर्ती बोर्ड को नोडल नामित किया गया है. बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सभी जोन के प्रमुख मुख्य कार्मिक आधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

असिस्टेंट लोको पायलट की जोन वाइज वैकेंसी

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जोनल रेलवेज द्वारा रा एचआरएमएस (HRMS) के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल में दर्ज सहायक लोको पायलट (ALP) रिक्तियों का मूल्यांकन रेलवे बोर्ड में किया गया है. सक्षम प्राधिकारी ने वर्ष 2026 के लिए वेतन स्तर-2 में सहायक लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों की केंद्रीकृत भर्ती अधिसूचना जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है. रेलवे-वार विवरण निम्नानुसार है-

क्र.सं.जोनल रेलवेरिक्तियां 
1सेंट्रल रेलवे1400
2ईस्ट सेंट्रल रेलवे700
3ईस्ट कोस्ट रेलवे1625
4ईस्टर्न रेलवे608
5नॉर्थ सेंट्रल रेलवे457
6नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे105
7नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे1276
8नॉर्दर्न रेलवे740
9नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे600
10साउथ सेंट्रल रेलवे674
11साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे200
12साउथ ईस्टर्न रेलवे1531
13सदर्न रेलवे250
14साउथ वेस्टर्न रेलवे200
15वेस्ट सेंट्रल रेलवे541
16वेस्टर्न रेलवे214
17चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स06*

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती प्रक्रिया

असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया कई स्टेज की होगी, जो इस प्रकार है-

  • CBT 1: ऑब्जेक्टिव सवालों वाला स्क्रीनिंग टेस्ट; CBT 2 के लिए क्वालिफाइंग.
  • CBT 2: टेक्निकल नॉलेज और एप्टीट्यूड को जांचने के लिए डोमेन-स्पेसिफिक टेस्ट.
  • CBAT (कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट): ALP पोस्ट के लिए ज़रूरी; फाइनल मेरिट में मार्क्स देखे जाएंगे.
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): सर्टिफिकेट, कैटेगरी क्लेम और एलिजिबिलिटी का वेरिफिकेशन.
  • मेडिकल एग्जामिनेशन (ME): अपॉइंटमेंट से पहले फाइनल फिटनेस चेक.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button