chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

जनविश्वास का चेहरा बने इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’: भिलाई में सेवा, सरोकार और संवेदनशीलता की मिसाल…

भिलाई। शहर में जनसंपर्क, सामाजिक प्रतिबद्धता और धार्मिक सहभागिता के लिए पहचाने जाने वाले इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ लगातार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर और सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में वे प्रतिदिन कोहका स्थित कार्यालय में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं।

जनता से सीधा संवाद, त्वरित समाधान का आश्वासन

कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति कार्यालय में वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाओं ने क्षेत्रीय समस्याएं एवं सुझाव साझा किए।
इंद्रजीत सिंह ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी आयोजनों के आमंत्रण स्वीकार कर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता

विवेकानंद नगर, कोहका स्थित आनंदेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर का निरीक्षण, सहयोग का भरोसा

हाउसिंग बोर्ड कोहका स्थित शिव हनुमान एवं दुर्गा मंदिर में छत और गुंबद से पानी रिसाव की समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। मंदिर समिति और कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान के लिए यथासंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और दिव्यांग सेवा

कैलाशनगर, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने स्वर्गीय सरदार शोभा सिंह को नमन किया। इस अवसर पर दो दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई, जबकि एक ट्राईसाइकिल समाजसेवा हेतु सर्व समाज कल्याण समिति को भेंट की गई। उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।

जनसेवक के रूप में अलग पहचान

इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की कार्यशैली का आधार जनता से सीधा जुड़ाव और त्वरित सहयोग है। सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर सक्रियता के कारण वे शहर में जनभावनाओं से जुड़े एक जनसेवक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button