छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

​आयुक्त ने किया विकास कार्यों एवं आवास योजनाओं का औचक निरीक्षण…

​भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज जोन-2 क्षेत्र का सघन दौरा कर नवनिर्मित एस.एल.आर.एम. सेंटर, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्रस्तावित स्थल और पूर्व निर्मित आवास कॉलोनियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जोन आयुक्त येशा लहरे एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

​​आयुक्त ने वैशाली नगर अंतर्गत घासीदास नगर में नवनिर्मित एसएलआरएम सेंटर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य में शेष रह गए छोटे-मोटे कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि सेंटर का संचालन जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रस्तावित रिक्त स्थलों का भी अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया। आयुक्त ने भविष्य की कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आई.एच.एस.डी.पी. (IHSDP) एवं बांबे आवास के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई निवासियों ने घरों के सामने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए जोन आयुक्त को तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

​ कॉलोनियों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को विशेष निर्देश दिए गए ताकि निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, उप अभियंता श्वेता वर्मा व चंदन निर्मल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह एवं संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button