मध्यप्रदेश

“बड़े नादान हैं कांग्रेसी”, विपक्ष पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- बजट का अभिभाषण आईना…

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के व्यवहार को लेकर निशाना साधा है। सीएम मोहन ने कहा कि कांग्रेसी बड़े नादान हैं। कांग्रेसी समझने में गलती करते हैं। कांग्रेस इसी कारण से अपनी विश्वसनीयता खो रही है।

“राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का आईना”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का आईना होता है। आगे जाकर पूरे सदन में इस पर चर्चा होती है। चर्चा में भाग ले, अच्छी बात है तो सरकार की प्रशंसा करे। विपक्ष में हो तो सरकार की कमजोरी बताओ। मर्यादा के पार जाकर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करते हैं, तो अच्छी बात नहीं है।

“जनता कांग्रेस की बात नहीं मान रही”

सीएम ने तंज कसते हुए कहा, “नाच न जाने आंगन टेढ़ा।” उन्होंने आगे कहा, “जनता कांग्रेस की बात नहीं मान रही है। कल से सकारात्मक रूप से सदन में इस पर चर्चा होगी। सरकार सभी बातों का जवाब देने के लिए तैयार है।”

सत्र की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ के साथ होने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “वंदे मातरम का आनंद प्रधानमंत्री की भावना के अनुसार, भारत सरकार ने निर्देश जारी किए, सत्र की शुरुआत हुई। वो वंदे मातरम आजादी के पहले कई सारे देश भक्तों और क्रांतिकारियों ने शहीदों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस ने भी वंदे मातरम को काटने और बांटने का काम किया।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button