chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र टेनिस प्रतियोगिता हेतु बीएसपी टेनिस टीम का चयन…

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आगामी 18 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाने वाली एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र टेनिस प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए बीएसपी टेनिस टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा यह चयन स्पर्धा बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स, सिविक सेंटर, भिलाई में दिनांक 08 फरवरी 2026 एवं 09 फरवरी 2026 को शाम 06:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

इस चयन स्पर्धा में भिलाई इस्पात संयंत्रकर्मी एवं माईन्स के कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 08.02.2026 को अपराह्न 04:00 बजे तक बी. एल. मौर्य (मो.न.9770717191) के पास अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं।

चयनकर्ताओं बी. एल. मौर्य (मो.न.9770717191) एवं प्रवीन उपाध्याय, (मो.न.7489599530) द्वारा खिलाडियों का चयन किया जाएगा। उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) अभिजीत भौमिक चयन स्पर्धा के प्रभारी होंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button