छत्तीसगढ़भिलाई

ब्लास्ट फर्नेस में स्लैग निपटान की निरंतरता हेतु वैकल्पिक डिस्पोसल मार्ग का उद्घाटन…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय यांत्रिकी संगठन द्वारा निर्मित “ब्लास्ट फर्नेस में वैकल्पिक स्लैग डिस्पोसल मार्ग” का उद्घाटन 28 जनवरी 2026 को कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार द्वारा किया गया। ब्लास्ट फर्नेस के जंक्शन-4 क्षेत्र में स्थित इस वैकल्पिक स्लैग डिस्पोसल मार्ग के प्रारंभ होने से ब्लास्ट फर्नेस के स्लैग निपटान प्रक्रिया में निरंतरता एवं परिचालन सुगमता सुनिश्चित होगी।

ब्लास्ट फर्नेस के जंक्शन-4 के माध्यम से स्लैग डिस्पोसल प्रक्रिया को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से इस महत्वपूर्ण योजना की परिकल्पना एवं रूपरेखा मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रमोद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई।

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार के मार्गदर्शन में एवं मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रमोद कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय यांत्रिकी संगठन द्वारा “ब्लास्ट फर्नेस में वैकल्पिक स्लैग डिस्पोसल मार्ग” का निर्माण संयंत्र के आंतरिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए किया गया, जिससे लागत में उल्लेखनीय बचत हुई।

इस कार्य के निष्पादन में ब्लास्ट फर्नेस (मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल), टी एंड डी, एम.आर.डी., स्टील स्ट्रक्चरल शॉप, ई.डी.डी., प्लांट गैरेज, सी.एम.एम., सी.ई.डी. सहित संयंत्र के विभिन्न विभागों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि यह वैकल्पिक स्लैग डिस्पोसल मार्ग जे-5, सी-1 एवं सी-2 स्लैग गैलरी के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को सुगम बनाने के साथ-साथ ब्लास्ट फर्नेस के जंक्शन-4 से स्लैग डिस्पोसल प्रक्रिया को निर्बाध बनाए रखने की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक था।

वैकल्पिक स्लैग डिस्पोसल मार्ग के निर्माण से जंक्शन-4 के माध्यम से स्लैग निपटान की प्रक्रिया में निरंतरता सुनिश्चित हुई है जिससे ब्लास्ट फर्नेस के प्रचालन को बिना किसी बाधा के बनाए रखा जा सकेगा।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेसेस) मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (संविदा विभाग–संकार्य) इन्द्रजीत सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एम.आर.डी.) एच के सचदेव, मुख्य महाप्रबंधक (मार्केटिंग) पी. सुब्बाराव सहित केंद्रीय यांत्रिकी संगठन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button