chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

आधार बेस उपस्थिति एवं कर्मयोगी पंजीयन का दिया गया प्रशिक्षण…

भिलाईनगर। नगरीय निकाय में कार्यरत नियमित अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति आधार बेस प्रणाली के माध्यम से दर्ज किये जाने शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपने एंड्रॉयड फोन से आधार बेस उपस्थिति दर्ज करेगें। पंजीयन हेतु नगर निगम भिलाई के जोन एवं मुख्य कार्यालय के प्लेसमेंट कम्प्युटर आपरेटरों एवं डाटा एन्ट्री आपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षण की शुरूवात आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार एवं अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे की उपस्थिति में तकनीकी सहायक दिलीप कुर्रे द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया है। सभी कर्मचारियों का अवकाश आनलाईन दर्ज किया जाएगा, उनके नोडल अधिकारी को अवकाश स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकारी दिया गया है।

इसी प्रकार कर्मयोगी पंजीयन में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को शासन की वेबसाईट परिचय में जाकर पंजीयन करना है, पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। ये सभी कर्मचारी आनलाईन पंजीयन करने के बाद इच्छानुसार 3 कोर्स चयनित कर प्रश्न/उत्तर करेगें। जिसका सर्टिफिकेट आनलाईन जनरेट किया जाएगा। अप्रेल से इन कर्मचारियो का सीआर इस कोर्स के आधार पर भेजा जाएगा। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को यह कोर्स करना अनिवार्य किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button