
दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सशक्त एप की मदद से वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
गांधी चौक से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल
पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
मिली जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार सेन ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-DF-2429 से गांधी चौक, दुर्ग गया था। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी।
इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
बस स्टैंड क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे आरोपी
मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए
जांच के दौरान सशक्त एप के माध्यम से संदिग्ध वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बस स्टैंड दुर्ग क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
रायपुर से स्कूटी चोरी की बात भी आई सामने
थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 19 जनवरी 2026 को गांधी चौक से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही उन्होंने करीब 4 माह पूर्व रायपुर के फाफाडीह चौक से स्कूटी क्रमांक CG-04-QG-7553 चोरी करने की भी जानकारी दी।
दो चोरी के दोपहिया वाहन जब्त
आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों चोरी के वाहन बरामद कर विधिवत जप्ती की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार, उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटनकर और कमलकांत अंगुरे का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ शुभम देवांगन
पिता – राम अवतार देवांगन | उम्र – 25 वर्ष
निवासी – शंकर नगर, दुर्ग
थाना – मोहन नगर, जिला दुर्ग
2️⃣ यश उर्फ आजाद सेन
पिता – रामेश्वर सेन | उम्र – 23 वर्ष
निवासी – आमापारा, दुर्ग
थाना – मोहन नगर, जिला दुर्ग
गिरफ्तारी दिनांक : 21 जनवरी 2026
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




