
दुर्ग | क्राइम न्यूज़ कानून तोड़ने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। जिले में अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी और उससे जुड़ी कानून-व्यवस्था की समस्याओं को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 16 जनवरी 2026 की रात पूरे जिले में एकसाथ विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान का मकसद: अपराध पर लगाम, जनता में भरोसा
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य
-
सार्वजनिक स्थलों पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण
-
असामाजिक तत्वों में भय का माहौल
-
आम नागरिकों में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास मजबूत करना
रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनशांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
94 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
अभियान के दौरान अड्डेबाजी करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले कुल 94 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में एकसाथ की गई, जिससे अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण
-
थाना सुपेला – 21
-
मोहन नगर – 10
-
थाना छावनी – 9
-
पुरानी भिलाई – 8
-
पाटन – 7
-
वैशाली नगर – 6
-
कुम्हारी – 5
-
खुर्सीपार – 5
-
जामुल – 4
-
अमलेश्वर – 4
-
पुलगांव – 3
-
दुर्ग – 3
-
धमधा – 3
-
नेवई – 1
-
अण्डा – 1
-
रानीतराई – 1
-
जामगांव (एम) – 1
राजपत्रित अधिकारियों की सीधी निगरानी
इस पूरे अभियान में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को तैनात किया गया था, जबकि कार्रवाई राजपत्रित अधिकारियों की सीधी और सतत निगरानी में पूरी की गई।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
दुर्ग पुलिस का साफ संदेश
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि
सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, अड्डेबाजी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर, निरंतर और बिना किसी दबाव के कार्रवाई होती रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




