
परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ था प्रस्ताव पारित
रायपुर। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य उपनियम में आवश्यक संशोधन किया था। यह संशोधन 8 अक्टूबर 2024 को आयोजित परिषद की बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पारित किया गया था।
अगले 5 वर्षों तक बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे राज्य अध्यक्ष
उपनियम में किए गए संशोधन के तहत यह स्पष्ट किया गया कि माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी आगामी पांच वर्षों तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। इस निर्णय से संगठन को स्थिर और सशक्त नेतृत्व मिलने की बात कही गई है।
शिक्षा मंत्री को संरक्षक पद हेतु आमंत्रण का प्रावधान
संशोधित उपनियम की कंडिका 10 के अनुसार, राज्य के शिक्षा मंत्री को संरक्षक पद के लिए आमंत्रित किए जाने का प्रावधान भी स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य संगठन और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
राष्ट्रीय मुख्यालय को भेजा गया था अनुमोदन प्रस्ताव
राज्य स्तर पर पारित संशोधन को अंतिम रूप देने के लिए 21 दिसंबर 2024 को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय मुख्यालय को औपचारिक पत्र भेजा गया था, जिसमें सभी संशोधनों के अनुमोदन का अनुरोध किया गया था।
15 अप्रैल 2025 को मिली आधिकारिक स्वीकृति
इस प्रस्ताव के जवाब में 15 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई कि सक्षम अधिकारी द्वारा उपनियम में किए गए सभी संशोधनों को स्वीकृति और अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।
दस्तावेज़ों में उपलब्ध है स्पष्ट प्रमाण
संगठन की ओर से यह भी बताया गया है कि इस संबंध में जारी PDF दस्तावेज़ के पृष्ठ क्रमांक 1 और 7 में संशोधन और अनुमोदन से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




