अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

मामूली विवाद में चाकू से जानलेवा हमला, छावनी पुलिस ने 2 आरोपी व 1 अपचारी बालक को किया गिरफ्तार…

सैलून में हुए विवाद का लिया बदला, घर के पास गली में पीठ पर किया गया चाकू से वार

दुर्ग। थाना छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

सैलून विवाद से शुरू हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार सेन ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी 18 नंबर रोड, पटेल डेयरी के पास ‘क्लासिक कट्स’ नामक सैलून दुकान है।

घटना वाली रात लगभग 9:30 बजे, उनका पुत्र मुतजर्रर पूनाराम सेन उर्फ विक्की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के पास गली में पहुंचा, तभी एक अज्ञात युवक ने मुंह में गमछा बांधकर चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

पीठ में लगा चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल

हमले में चाकू पूनाराम सेन की पीठ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पूछताछ में हुआ पूरे षड्यंत्र का खुलासा

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने एक अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन वह बाल कटवाने सैलून गया था, जहां पूनाराम द्वारा बाल न काटे जाने पर विवाद और गाली-गलौच हुई थी।

इस अपमान का बदला लेने के लिए अपचारी बालक ने अपने साथी शेख साहिल और निकेश सेन के साथ मिलकर उसी दिन हमला करने की योजना बनाई।

एक्टिवा से पहुंचे, चाकू से किया हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि शेख साहिल ने अपने पास रखा धारदार चाकू अपचारी बालक को दिया। इसके बाद शेख साहिल अपनी होंडा एक्टिवा (CG 07 CZ 2805) से अपचारी बालक को बैठाकर शास्त्री नगर शिव मंदिर के पास गली में पहुंचा, जहां पूनाराम सेन पर चाकू से वार कर सभी आरोपी फरार हो गए।

आरोपियों से चाकू व वाहन जब्त, न्यायिक रिमांड

छावनी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2026, धारा 109, 61(2), 3(5) BNS एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शेख साहिल (22 वर्ष), निवासी – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार गेट

  2. निकेश सेन उर्फ लव (27 वर्ष), निवासी – उड़िया मोहल्ला, छावनी

  3. एक अपचारी बालक

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button