छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस का सख्त रुख: बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर अधिकारियों के चालान…

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशों के बाद जिला दुर्ग में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 04 जनवरी 2026 को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए कई पुलिसकर्मी पकड़े गए और उनका मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा गया।

कौन-कौन हुए चालान का शिकार

पुलिस विभाग ने कुल 9 अधिकारियों/कर्मचारियों का चालान काटा। जिनके नाम हैं:

  1. प्रधान आरक्षक 1243 सुशील प्रजापति, रक्षित केन्द्र, दुर्ग

  2. प्रधान आरक्षक 1473 भागवत प्रसाद, थाना अण्डा

  3. आरक्षक 885 सुनील साहू, थाना रानीरातई

  4. आरक्षक 1645 कमलेश देशमुख, थाना दुर्ग

  5. आरक्षक 805 पंकज पाण्डेय, थाना जामुल

  6. आरक्षक 205 रवि सोनी, थाना खुर्सीपार

  7. महिला आरक्षक 1692 संगीता कोसले, थाना भिलाई नगर

  8. महिला आरक्षक 1599 एलिषा, थाना छावनी

  9. महिला आरक्षक 1313 आशा ठाकुर, महिला थाना दुर्ग

प्रत्येक पर ₹500 का चालान किया गया।

पुलिस अधिकारियों को दी गई चेतावनी

साथ ही भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होने की सख्त हिदायत दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कदम सुरक्षा नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button