छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग की बैठक सम्पन्न…

भिलाई दुर्ग – सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग क्षेत्र की बैठक समाज के ब्रह्म प्रकाश भवन स्मृति नगर में आयोजित किया गया बैठक में समाज के सभी कार्य करणी सदस्य गण उपस्थित थे, बैठक की अध्यक्षता प्रभु नाथ जी मिश्रा ने की, एवं बैठक का संचालन राम लखन मिश्र महासचिव ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए

समाज के महासचिव राम लखन मिश्र महासचिव ने वर्तमान में समाज की गतिविधियों पर जानकारी देते हुवे प्रकाश डाला और कहा कि समाज के भवन निर्माण के रेनोवेशन पर जानकारी दी एवं समाज के भवन में एयरकंडीशन भी लगाने की जानकारी दी एवं इसके लिए जो भी दानदाता जिन्होंने सहयोग किया उनका समाज के तरफ से स्वागत अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया, और समाज के बाकी सदस्यों से भी ऐसे सहयोग की आशा व्यक्त की,

साथ ही समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्रा ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की पत्रिका ब्रह्म प्रकाश 2026 का विमोचन अप्रैल माह में किया जाएगा जिसमें समाज के योग्य बच्चे बच्चियों जो विवाह योग्य है उनका विवरण समाज से लिया जाएगा, जो कि समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, आज इसके कारण कई परिवार आपस मे अपने बच्चों को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करवा चुके हैं, और समाज भी इस और गंभीरता पूर्वक चिंता करते हुए इस कार्य मे जुटा है,

समाज के सभी वो सदस्य जो अपने बच्चों के विवाह की दिशा में प्रयासरत हैं वे जल्द से जल्द अपने बच्चों की जानकारी समाज के महासचिव राम लखन मिश्र, या कार्य लय मंत्री दिनेश मिश्र या समाज के भवन में दे दे, इसी प्रकार जो इसमें विज्ञापन सहयोग करना चाहता है वो भी इसमें आमंत्रित हैं, श्री मिश्र ने जानकारी दी कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर समाज के भवन में राष्ट्रीय ध्वज प्रातः फहराया जाएगा, जिसमें समाज के सदस्य उपस्थित रहे, समाज की सदस्यता को बढ़ाने पर विचार किया गया

नए सदस्य समाज से जुड़े, ऐसा सभी सदस्यों से अपील की गई, बैठक के अंत में बांग्लादेश में लगातार हिंदू भाईयों की हत्या जिस दरिंदगी के साथ की जा रही है उसकी घोर निंदा की गई,केंद्र सरकार के मुखिया लोक प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी इसे संज्ञान में ले इस और बंगला देश सरकार पर दबाव डाले ऐसी मांग की है,

मृत हिन्दू भाइयों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित किया गया, बैठक मे मुख्य रूप से प्रभु नाथ मिश्रा, रामलखन मिश्र, सुभाषचन्द्र तिवारी, डॉ अखिलेश त्रिपाठी दिनेश मिश्र, विष्णु पाठक, रामविलास मिश्रा, संजय पाण्डे, चंद्र शेखर पांडे, कैलाश पाठक, नर्मदा प्रसाद मिश्र, आर के पांडे, मनीष पांडे, प्रदीप पाण्डे, शंकर चरण पांडे, सुनील मिश्र, वी एन पांडे, बैठक में उपस्थित थे

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button