
दुर्ग – दिनांक 04.01.2026 को दुर्ग पुलिस व्दारा आपरेशन विश्वास अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु निचली बस्तियों, अटल आवास में लुक छिप कर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार व नशे की सामग्री रखने वालों के विरुद्ध चेकिंग हेतु, भिलाई नगर अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में वैशाली नगर थाना क्षेत्रांतर्गत रामनगर मुक्तिधाम के पीछे स्थित निचली बस्ती अटल आवास में लुक छिप कर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार व नशे की सामग्री रखने वालों के विरुद्ध 40 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी का बल लगाकर चेकिंग की गई l
अभियान के तहत अटल आवास रामनगर मुक्तिधाम के पीछे 70 मकानों की तलाशी ली गई तथा उनमें निवास करने वाले लोगो के पहचान पत्रों की चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले 27 व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट प्राप्त कर सर्च स्लिप तैयार किए गए जिनका नेफ़िस के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। अभियान कार्यवाही के दौरान अटल आवास में खड़ी लगभग 40 वाहनों को सशक्त ऐप माध्यम से चेक किया गया। उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी l
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




