ऑपरेशन विश्वास: पद्मनाभपुर पुलिस ने गांजा सप्लायर को दबोचा, 2 किलो गांजा और नकदी जब्त…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाॅंक 10.12.2025.को जरिये मुखबीर कीे सूचना पर हमराह स्टाॅफ एवं ,साक्षीगण के घटना स्थल रायपुरनाका दुर्ग, ओवर ब्रिज के पास पहुचंकर, तस्दीक रेड कार्यवाही कर, 02 आरोपी सुमन पाण्डेय तथा मुकेष मिश्रा दोनो निवासी तितुरडीह दुर्ग को अवैध रूप से नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुये पकड़ा गया था।
तथा मौके पर एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 2.362 ग्राम कीमती 118000/- रूपये, एवं गांजा बिक्री रकम 2070 रूपये जप्ती किया गया था। आरोपियों से पुछताछ पर बताया गया था कि गांजा बिक्री करने के लिये आरेापी बंटी शाहा पिता निहार रंजन शाहा, निवासी के0बी0टी0/32, कबीरनगर रायपुर, जिला रायपुर के द्वारा पिछले 01 वर्ष से उपलब्ध कराता था।
पुलिस द्वारा आरोपी बंटी शाहा की लगातार पतासाजी किया जा रहा था जो आज दिनंाक को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी बंटी शाहा रायपुरनाका रेल्वे फाटक के पास ग्राहकों को गांजा सप्लाई करने आने वाला है कि सूचना पर हमराह स्टाॅप गवाहन के घेराबंदी कर आरोपी बंटी शाहा को पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से काला रंग के एक्टीवा क्रमांक सीजी04/एनएम/5482 की डिक्की में एक सफेद रंग के झिल्ली में 2.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,00,000/- रूपये मिला।
आरोपी के शरीर की जामा तलाषी पर दाहिने जेब में गांजा बिक्री नगदी रकम 55,200/- रूपये तथा आरोपी की बांये जेब की तलाषी एक नोकिया कंपनी का एक काला रंग का कीपैड मोबाईल कीमती 700/- रूपये, व काला रंग का एक्टीवा वाहन क्रमांक- सीजी04/एनएम/5482 कीमती 80,000/- रूपये जुमला कीमती 235900/- रूपये को समक्ष गवाहन जप्ती कार्यवाही किया गया है। आरोपी को आज दिनंाक 14.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया, जहां से आरोपी को केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




