अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कार्यवाही: अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार…

दुर्ग / दिनांक 24/11/2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला स्वागत मैरिज हॉल नदी रोड सिरसा के सामने अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री कर रही है। उक्त सूचना पर तत्काल टीमगठित कर स्वागत मैरिज हॉल नदी रोड सिरसा के सामने पहुंचे, जहां एक महिला संदेही को घेरी बंदी कर पकडा गया।

विधिवत तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक झिल्ली में रखा मादक पदार्थ गांजा सहित वजनी 2.003 कि.ग्राम किमती 2 लाख रूपये, बिकी की नगद रकम 1450 रूपये आरोपियां का मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी का माडल OPPP F27 Pro 5g कीमती 3 हज़ार रूपये को जप्त किया गया।

आरोपियां शेख ईदबी उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम सिरसाखुर्द थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) के अपराध क्रमांक 573/25 धारा 20 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खगेन्द्र पठारे आर. 1157 बंटी सिंह, म.आर. 355 अनिता भास्कर आर. 647 त्रिलोक नाथ भाटी की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपिया

शेख ईदबी उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम सिरसाखुर्द थाना पुलगांव, जेवरा सिरसा

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button