छत्तीसगढ़दुर्ग

SIR को सफल लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली दुर्ग भाजपा की बैठक…

दुर्ग। दुर्ग में SIR से संबंधित विषय को लेकर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की उपस्थिति बैठक आयोजित हुई। दुर्ग भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पार्षदगण बैठक में शामिल हुए। बैठक में वार्डवार मतदाताओं के फ़ॉर्म की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षदों से उनके-अपने वार्डों में SIR फ़ॉर्म भरने की प्रगति, शेष कार्य, और आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में SIR की भूमिका की जानकारी बताये।

उन्होंने बताया कि SIR से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन पर लागू करने में भी सहायता मिलेगी। केबिनेट मंत्री यादव ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों में सक्रियता बढ़ाएँ, टीम के साथ समन्वय बनाए रखें और मतदाताओं से सतत संपर्क में रहकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने प्रत्येक वार्ड की स्थिति का बिंदुवार मूल्यांकन कर आगे की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिए। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओ को SIR फॉर्म भरते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण जानकारी दिए। फॉर्म में मोबाइल नंबर देना है लेकिन ओटीपी नहीं देवे।

यह ओटीपी फ्री होती है। किसी भी पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करें। बैठक में उपस्थित जिला भाजपा के पदाधिकारी, दुर्ग निगम के पार्षद, छाया पार्षद, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्त्ताओ ने भी अपने सुझाव साझा किए और SIR कार्य को और बेहतर ढंग से आगे कार्य करने मार्गदर्शन प्राप्त किये।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button