छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में श्रद्धांजलि सभा: इंदिरा गांधी पुण्यतिथि और सरदार पटेल जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

भिलाई:- भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवा दल एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी 1 के संयुक्त तत्वावधान में कैम्प 2 चटाई क्वार्टर वार्ड 37 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुन्य तिथी एवं लौह पुरुष भारत के प्रथम गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया।

जिसमें कांग्रेसजनों ने श्रीमती इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल को नमन करते हुवे श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी जी, मुकेश चंद्राकर जी एवं नीता लोधी जी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जी एवं पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी विश्व शांति का प्रतीक तथा गुट निरपेक्ष आंदोलन की नेता थीं। उन्होंने मजबूत भारत की आधारशिला रखी और विश्व की राजनीति पर अमित छाप छोड़ी। इंदिरा गांधी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के लिए जाना जाता है तथा वहीं सरदार पटेल जी को वर्तमान भारत को एक सूत्र में पिरोने के लिए सदैव याद किया जाएगा।

कांग्रेस जनों ने सरदार पटेल को भी नमन किया और लौह पुरुष सरदार पटेल जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन सेवा दल प्रमुख दिनेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी,जे आर साहू, समय लाल साहू, रामा विश्वकर्मा, नंद कुमार कश्यप, मेरिक सिंह, दिनेश गुप्ता,

अनिल सिंह, परविंदर सिंह, राजेश गुप्ता, अब्दुल तहूर पवार,फैयाज दीदार भाई, बलदेव सिंह, नरेश सागर वंसी, लखी नारायण सोनी, मोहम्मद सलीम, कीर्ति सिंह, अंजुम निशा, प्रतिभा, समरलाल लांडेकर, उमाशंकर साहू,मामा, नईम भाई, जवाहर लाल , शोएब अहमद, विजय विशाल, रंजू खोबरागड़े,सोनू, आदि उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button