अपराधछत्तीसगढ़भिलाई

नशीली दवाई अल्फा जोलम टेबलेट सप्लाई करने वाला गिरफ्तार…

दुर्ग – दिनांक 18.10.2025 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि सीनू इंजीनियरिंग वक्र्स के सामने मंगल बाजार छावनी के पास दो लड़के नशीली दवाई टेबलेट बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे थेl जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल सीनू इंजीनियरिंग वक्र्स के सामने मंगल बाजार छावनी के पास से आरोपी बिसनाथ बाघ उम्र 23 साल निवासी राजीव नगर जामुल एवं विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 18.10.2025 को घेराबंदी कर पकड़ा गया था।

आरोपी बिसनाथ बाघ को पूछताछ करने पर आरोपी तुषार महानंद से नशीली दवाई अल्फा जोलम टेबलेट 2760 नग कीमती 10120 रूपये खरीदी करना बताया था। आरोपी बिसनाथ बाघ को दिनांक 19.10.2025 को थाना जामुल के अप. क्र. 873/2025 धारा 21(बी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

आरोपी तुषार महानंद उम्र 24 साल निवासी राजीव नगर बीईसी चैक जामुल, हाल लोधी पारा देवेन्द्र नगर रायपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे मामले में गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आरो पी तुषार महानंद उम्र 24 साल निवासी राजीव नगर बीईसी चैक जामुल, हाल लोधी पारा देवेन्द्र नगर रायपुर

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button