कैरियररोजगार

RRB JE भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती; इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन…

रेलवे में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने सीईएन संख्या 05/2025 के तहत जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस), और रासायनिक और धातुकर्म सहायक (सीएमए) सहित विभिन्न टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।

कितने पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 2569 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करना होगा।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 अक्टूबर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर, 2025
  • आवेदन सुधार विंडो: 3 से 12 दिसंबर, 2025
  • योग्य उम्मीदवारों द्वारा स्क्राइब विवरण जमा करने की विंडो: 13 से 17 दिसंबर, 2025

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

वेतनमान

वेतनमान स्तर 6 के अंतर्गत आएगा: ₹35,400 (प्रारंभिक वेतन)

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे

  • प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1)
  • द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-2)
  • दस्तावेज सत्यापन (डीवी)
  • चिकित्सा परीक्षा (एमई)

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button