छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस की गरिमामयी उपस्थिति…

रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, पूर्व राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोशिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एवं भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर विशेष दीपावली उत्सव मनाई, उनसे आत्मीय भेंट की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस भव्य समारोह में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी, वन मंत्री केदार कश्यप जी, तथा छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला जी सहित प्रदेश के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक इंद्रजीत सिंह छोटू, सुधीर अग्रवाल, अशोक जैन, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, तथा बस्तर-कोरापुट संगठन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धू सहित भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इंद्रजीत सिंह छोटू ने इस अवसर पर सभी को आनंद, उमंग और उत्साह के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा किदिव्यांग जनो की मुस्कान ही सच्चे उत्सव का प्रतीक है, और हमें समाज में इनके प्रति संवेदना और सहयोग की भावना को और मजबूत करना चाहिए। दीपों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौहार्द और नई ऊर्जा लेकर आए।

कार्यक्रम में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक सुधीर सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह,कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल चौधरी, शाहनवाज कुरैशी, कोषाध्यक्ष जोगा राव, निर्मल सिंह, सोम सिंह, रमन ,चिंटू सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button