छत्तीसगढ़दुर्ग

रिसाली में नौकर ने ही की चोरी, अलमारी से उड़ाए ₹10,000 | नेवई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

दुर्ग – प्रार्थी मुकेश सराफ  उम्र 55 वर्ष निवासी प्रगति नगर, रिसाली थाना नेवई में  रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17/10/2025 को सुबह 09/30 बजे अपने घर के आलमारी के लाकर में 45000 रूपये रखा था फिर यह काम मे निकल गया । करीबन शाम 04/00 बजे इसकी पत्नी अरूणा सराफ आलमारी के लाकर को देखकर फोन कर बतायी की लाकर में 35000/- रूपये है, 10000/- रूपये नहीं दिख रहा है।
तब घर में पता किया कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर द्वारा इसके आलमारी के लाकर मे रखा 10000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। इसे अपने नौकर इंद्रजीत महतो पर शंका है। इन्द्रजीत महतो इसके घर एवं दुकान में चोरी कर चुका है, लेकिन उसकी रिपोर्ट इसने नहीं किया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नेवई में अप. क्रं. 338/2025 धारा 305(a) BNS
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान इंद्रजीत महतो को तलब कर  पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना कबूल किया तथा चोरी किये पैसो को खर्च करना तथा दुकान से चोरी किये पाटर्स को फेरी वाले कबाड़ी के पास बेचना बताया तथा 1000/-  रूपये अपने पास रखना बताया । आरोपी से उक्त रकम जप्त कर आज दिनांक 25/10/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना  प्रभारी नेवई उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्र0आर0 1467, आर0 1603 रवि बिसाई का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
इन्द्रजीत महतो उम्र 30 साल निवासी पुरानी बस्ती सुपेला

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button