अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: पुरानी रंजिश में की गई युवक की हत्या, फरार आरोपी लुकेश मैत्रे पुलिस की गिरफ्त में | ACCU और नंदिनी थाना की संयुक्त कार्रवाई

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

Durg News (दुर्ग समाचार): दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में बीते 22 अक्टूबर की शाम को ग्राम अरसनारा में एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन दिनों की खोजबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी रंजिश कारण थी।

गोवर्धन चौक पर हुई थी वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लुकेश मैत्रे (19 वर्ष), निवासी ग्राम अरसनारा ने मृतक आकाश निर्मलकर पर पुरानी दुश्मनी के चलते गोवर्धन चौक के पास पेट में चाकू से वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके चलते मृतक के पिता सुखदेव निर्मलकर (50 वर्ष) की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 270/2025 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसीसीयू और नंदिनी थाना की संयुक्त टीम ने पकड़ा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाती रही।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दुर्ग से हिरासत में लिया। पूछताछ में लुकेश ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह पुरानी रंजिश के चलते हत्या की फिराक में था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार चाकू को पुलिस ने विधिवत जब्त किया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी लुकेश मैत्रे को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: लुकेश मैत्रे

  • आयु: 19 वर्ष

  • पता: ग्राम अरसनारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button