
Sarkari Naukri : नेवल शिप रिपेयर यार्ड में अपरेंटिसशिप के लिए भर्ती निकली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर को शुरू हुआ था. अपरेंटिसशिप पदों पर 210 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 है. आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है. इस भर्ती के लिए पद के अनुसार, उम्मीदवारों को एक से दो साल की ट्रेनिंग दी जाएगी.
नोटिफिकेशन के अनुसार, नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवा और नेवल एयरक्रॉफ्ट यार्ड गोवा में एक साल और दो साल की अपरेंटिसशिप होगी. जबकि नेवल एयरक्रॉफ्ट यार्ड, गोवा में एक साल की अपरेंटिसशिप होगी.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को पदों के अनुसार आठवीं और 10वीं पास होने के साथ आईटीआई भी किया होना चाहिए. योग्यता पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है.
उम्र सीमा
इस अपरेंटिसशिप के लिए उम्र सीमा 14 से 18 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद होगा.
स्टाइपेंड
नेवल शिपयार्ड में अपरेंटिसशिप के दौरान स्टाइपेंड पद के अनुसार, 3,400 – 9,600 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे.
परीक्षा पैटर्न
अपरेंटिसशिप भर्ती परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी. जिसमें 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं.
- रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें.
- होमपेज पर जाकर अपनी प्रोफाइल डिटेल्स कंप्लीट करें.
- प्रिंट की हुई कैंडिडेट प्रोफाइल जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें :
ऑफलाइन आवेदन का पता :
द ऑफिस इन चार्ज, डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड, नेवल बेस, कारवार, कर्नाटक – 581308
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




