कैरियररोजगार

ISRO Jobs 2025: ISRO में नौकरियां, 10वीं पास से एमटेक तक को मौका,1.77 लाख तक सैलरी

ISRO Recruitment 2025: ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC SHAR)ने 141 पदों पर भर्ती निकाली है. टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन, साइंटिस्ट, नर्स, ड्राइवर जैसे ढेरों पोस्ट्स पर वैकेंसी है.इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 19,900 से शुरू होकर 1,77,500 तक की सैलरी मिलेगी. अगर 10वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएट या M.Tech हो तो ये आपके लिए अच्‍छा मौका है.इन पदों पर 14 नवंबर 2025 तक isro.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

ISRO Vacancy 2025: कौन-कौन सी वैकेंसी?

इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC SHAR) के तहत कुल 141 पदों पर भर्ती निकाली है.इसमें साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ के लिए 23 पद हैं जिनकी सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपये तक है. टेक्निकल असिस्टेंट के 28 पद हैं जिनकी सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपये तक है.

साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए 3 पद हैं जिनकी सैलरी भी 44,900 से 1,42,400 रुपये है. लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’ का 1 पद है जिसकी सैलरी 44,900 रुपये है. रेडियोग्राफर-A के लिए 1 पद है जिसकी सैलरी 25,500 से 81,100 रुपये तक है. टेक्नीशियन ‘B’ के सबसे ज्यादा 70 पद हैं जिनकी सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये है.

ड्राफ्ट्समैन ‘B’ के 2 पद हैं जिनकी सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये है. कुक के लिए 3 पद हैं जिनकी सैलरी 19,900 से 63,200 रुपये है.फायरमैन ‘A’ के 6 पद हैं जिनकी सैलरी 19,900 से 63,200 रुपये है. लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘A’ के 3 पद हैं जिनकी सैलरी 19,900 से 63,200 रुपये है. नर्स-B के लिए 1 पद है जिसकी सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपये है. हर पद की सैलरी में DA, HRA जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी शामिल हैं.

कौन कर सकता है अप्‍लाई?

इसरो की भर्ती में अप्लाई करने के लिए योग्यता पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग है. साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ के लिए M.E/M.Tech/M.Sc (मशीन डिजाइन) में कम से कम 60% अंक और B.E/B.Tech (मैकेनिकल) में 65% अंक चाहिए. टेक्निकल असिस्टेंट के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल जैसे क्षेत्रों में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा जरूरी है.

साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए केमिस्ट्री में फर्स्ट क्लास B.Sc या फोटोग्राफी/सिनेमैटोग्राफी में BFA होना चाहिए. लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’ के लिए फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन डिग्री चाहिए. रेडियोग्राफर-A के लिए रेडियोग्राफी में 2 साल का फर्स्ट क्लास डिप्लोमा जरूरी है.

टेक्नीशियन ‘B’ के लिए 10वीं पास और ITI/NTC/NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए. ड्राफ्ट्समैन ‘B’ के लिए 10वीं पास के साथ सिविल ड्राफ्ट्समैन में ITI चाहिए। कुक, फायरमैन ‘A’ और लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘A’ के लिए सिर्फ 10वीं पास काफी है. नर्स-B के लिए 3 साल का फर्स्ट क्लास नर्सिंग डिप्लोमा और स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है. फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों अप्लाई कर सकते हैं. पूरी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इसरो भर्ती में उम्र की सीमा 14 नवंबर 2025 तक निम्नलिखित है.साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ के लिए उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, रेडियोग्राफर, टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन, कुक, ड्राइवर और नर्स के लिए उम्र 18 से 35 साल निर्धारित है. फायरमैन ‘A’ के लिए उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए. SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC को 3 साल और PWD को 10 साल की छूट मिलेगी.

महिलाओं और पूर्व सैनिकों को भी अतिरिक्त रिलैक्सेशन का लाभ मिलेगा.आवेदन शुल्क की बात करें तो पोस्ट कोड 01-20 और 40 के लिए 750 रुपये फीस है लेकिन महिलाएं, SC/ST, PWD और पूर्व सैनिकों को छूट है और बाकी उम्मीदवारों को 500 रुपये रिफंड मिलेगा. पोस्ट कोड 21-39, 41 और 42 के लिए फीस 500 रुपये है, जिसमें वही छूट लागू है और बाकियों को 400 रुपये रिफंड होंगे. भुगतान ऑनलाइन करना होगा.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button