छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई समाचार: हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों को लेकर ब्रजेश बिचपुरिया ने की अध्यक्ष अनुराग देव सिंह से मुलाकात, जल्द होगा पुनर्निर्माण – निवासियों को दी जाएगी प्राथमिकता

भारतीय जनता पार्टी भिलाई के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने एक विज्ञप्ति में बताया की छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग देव सिंह से मलयाली समाज हाउसिंग बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल के साथ उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की श्री सिंह देव जी ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया l

इसके अलावा श्री बिचपुरिया द्वारा हाउसिंग बोर्ड के लगभग 700 मकान जो जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं और वहां रहने वाले लोग लंबे समय से परेशान है उनके बारे में भी उनसे चर्चा की उस संबंध में अनुराग देव सिंह जी ने बताया कि मैंने एक स्पेशल अधिकारी को वहां लगाकर हाउसिंग बोर्ड के एरिया का लेआउट बनाने का काम दिया है l

और जो जर्जर अवस्था में मकान पहुंच चुके हैं बहुत खतरनाक है कभी भी कोई घटना घट सकती है वहां रहने वालों को नोटिस भी इशू किए गए हैं उन मकानों को तोड़कर वहां पर नए मकान का निर्माण हाउसिंग बोर्ड करेगा और जो वहां पर रहने वाले हैं उनको प्राथमिकता के साथ वहां मकान दिए जाएंगे और बचे हुए

मकानों को हाउसिंग बोर्ड अपने हिसाब से सेल करेगा इस पर श्री बिचपुरिया ने उनसे कहा की मकान बनाने के पहले उनको शिफ्ट करने की क्या व्यवस्था रहेगी उस पर उन्होंने बोला इस पर हमारी चर्चा चल रही है और पूरी व्यवस्था बनाने के बाद इस संबंध में हम कार्यवाही करेंगे श्री बिचपुरिया के साथ मलयाली समाज के अध्यक्ष संजीव और महामंत्री के लप्पन एवं अन्य पदाधिकारी साथ में थे l

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button