
Indian Army Bharti 2025: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स-143 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. B.E/ B.Tech, M.Sc पास युवक इसके माध्यम से भारतीय सेना में ऑफिसर बन सकते हैं. 143वां टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स जुलाई 2026 से जून 2027 तक इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में चलेगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन joinindianarmy.nic.in पर जाकर 6 नवंबर 2025 तक किया जा सकता है.
आईएमए में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स पूरा होने के बाद भारतीय सेना में स्थायी कमीशन मिलेगा. कोर्स के दौरान 56,400 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी. सेना में कमीशन मिलने के बाद वार्षिक CTC 17-18 लाख (नि:शुल्क मेडिकल फैसिलिटी और साल में एक बार घर जाने की यात्रा) रुपये होगी. टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स से सेना में जाने वालों की नियुक्ति इंजीनियर्स कोर, सिग्नल कोर, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल (EME) सहित अन्य ब्रांच/सेवाओं में नियुक्ति होगी.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/Misc इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स में B.E/ B.Tech, M.Sc किया होना चाहिए. डिटेल में जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2026 को 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए.
शारीरिक मापदंड
प्रशिक्षण अकादमी IMA में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा. इसमें उम्मीदवारों को 10 मिनट 30 सेकेंड में 2.4 किमी दौड़ना होगा. इसके अलावा 40 पुश अप, 6 पुल अप, 30 सिट अप, 30 स्क्वैट्स, 10 लंजेस भी करना होगा. इन सब के साथ स्वीमिंग भी आनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू के माध्यम से होगा. इसके लिए बीई/बीटेक/एमएससी में मिले मार्क्स के आधार पर बुलाया जाएगा. एसएसबी इंटरव्यू प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु और जालंधर में होंगे.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




